अमृतसर- सरपंच को गोलियों से भूना,AAP विधायक के करीबी थे वल्टोहा, मैरिज पैलेस में घुसे हमलावरों ने की हत्या

अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। हमलावरों ने सरपंच पर फायरिंग कर हत्या कर दी। तरन तारन के विधानसभा हलका खेमकरण के आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या हुई है। दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा छह महीने से सरपंच वल्टोहा से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। दो बार पहले भी उन पर हमला हो चुका था। रविवार को सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के मेरी गोल्ड पैलेस में गए थे, यहां पैलेस में दाखिल होकर हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

जर्मल सिंह वल्टोहा आढ़त का कारोबार भी करते थे। शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय वल्टोहा गांव संधुआ से दो बार सरपंच रह चुके थे। जबकि 2022 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबियों में माने जाते सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा समाज सेवक भी थे।

 

वल्टोहा को छह माह के दौरान इसी क्षेत्र से संबंधित विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा 30 लाख की रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा था। सरपंच पर दासूवाल के गुर्गों द्वारा पहले दो हमले किए जा चुके हैं। एक हमले में उनकी आढ़त का मुनीम घायल हो गया था। जबकि दूसरे में बाल-बाल बच गए थे।

सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से फोन पर बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।

और पढ़े  एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम
  • Related Posts

    एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम

    जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल में दुष्कर्म का एक मैसेज वायरल हुआ…

    ‘न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं’: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, विस चुनाव से पहले एलान

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस में लौटने की संभावना से साफ इन्कार किया है। वहीं उन्होंने ये भी…