सरबजीत कौर- सरबजीत की भारत वापसी फिर अटकी, वाघा बॉर्डर तक पहुंचीं…अंतिम समय पर रोक,अब आगे …

 

पाकिस्तान में रह रही भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी एक बार फिर अधर में लटक गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत भेजे जाने की पूरी तैयारी थी लेकिन ऐन वक्त पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उसकी वतन वापसी पर रोक लगा दी।

 

सीमा पर मौजूद भारतीय एजेंसियों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां पहुंचने के बाद वह लापता हो गई।

बाद में सामने आया कि उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम नूर हुसैन रखा और पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। इस मामले को लेकर पाकिस्तान में कानूनी विवाद शुरू हो गया था।

पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने हाल ही में सरबजीत कौर को भारत भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने उसे तलाश कर सोमवार को वाघा बॉर्डर पहुंचाया। इमिग्रेशन और कस्टम से जुड़ी औपचारिकताएं भी लगभग पूरी हो चुकी थीं।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने वापसी पर लगाई रोक
अटारी सीमा पर बीएसएफ और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी का स्टाफ भी महिला को रिसीव करने के लिए तैयार था। इसी दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने वापसी पर रोक लगा दी।

पाक गृह मंत्रालय का तर्क
पाक गृह मंत्रालय का कहना है कि सरबजीत कौर ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और निकाह किया है और इससे जुड़ा मामला अभी अदालत में लंबित है। मंत्रालय के अनुसार अंतिम अदालती फैसले के बाद ही डिपोर्टेशन पर कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सरबजीत कौर की भारत वापसी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।

और पढ़े  पंजाब: ED रेड के बाद आप विधायक का दावा, मुझे फोन पर मिला BJP ज्वाइन करने का ऑफर

रविवार को किया था गिरफ्तार 
सरबजीत कौर और उसके पति नासिर हुसैन को रविवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जिले से गिरफ्तार किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन को सूचना मिली थी कि दंपती गांव पेहरे वाली इलाके में रह रहा है।

छापे के बाद दोनों को थाना सदर ननकाना साहिब पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में पाकिस्तान के कुछ वकीलों ने अदालत में याचिका भी दायर की थी जिसमें सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की मांग की गई थी।
  • Related Posts

    पंजाब में 2 बड़ी नहरी सिंचाई परियोजनाएं मंजूर: 100.65 करोड़ की आएगी लागत, 90 हजार एकड़ को मिलेगा लाभ

    पंजाब सरकार ने 100.65 करोड़ रुपये की लागत वाली दो बड़ी नहरी सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से राज्य की 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि…

    संगरूर में बड़ा हादसा: चंडीगढ़ जा रही पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 24 लोग घायल

    संगरूर में ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़ जा रही एक पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में सवार…