सलीम खान- वेंटिलेटर पर रखे गए सलीम खान! देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान

Spread the love

 

 

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को कल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम में डॉक्टर्स ने जहां हेल्थ बुलेटिन देते हुए उनकी सेहत को स्थिर बताया था। लेकिन देर रात ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर यानी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। हालांकि, परिवार या डॉक्टर्स की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, देर रात सलमान खान को अस्पताल पहुंचते और फिर वहां से निकलते देखा गया।

 

वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान!
शाम को डॉक्टर्स द्वारा हेल्थ अपडेट दिए जाने के बाद रात में ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया। साथ ही ये भी बताया गया कि बुधवार यानी आज उनका एक ऑपरेशन होना है।

दिन में 11 बजे जारी होगा हेल्थ अपडेट
फैंस को इंतजार है आज दिन में 11 बजे डॉक्टर्स द्वारा जारी किए जाने वाले हेल्थ अपडेट का। डॉ. जलील पार्कर ने कल ही हेल्थ अपडेट देते हुए ये बताया था कि कल दिन में 11 बजे सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा। वहीं देर रात ये भी खबरें आईं कि सलमान खान की टीम भी 11 बजे पिता की सेहत को लेकर एक स्टेटमेंट जारी कर सकती है।

 

देर रात पिता से मिलने पहुंचे सलमान
वहीं देर रात सलमान खान भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अस्पताल से निकलते देखा जा रहा है। इस दौरान वो काफी उदास और चिंतित नजर आ रहे हैं। सलमान पिता की तबीयत की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे थे। उसके बाद से वो लगातार अस्पताल में ही बने हुए हैं। उनके अलावा परिवार के बाकी सदस्य भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें अरबाज खान, शूरा खान, हेलन और सलमा खान के अलावा दोनों बेटियां अलवीरा, अर्पिता और उनके पति अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी शामिल हैं।

और पढ़े  US-Iran: ईरान से समझौते की उम्मीद, होर्मुज जल्द खुलने का दावा, यूरेनियम पर भी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल- मंत्रियों को CM ने बांटे विभाग,स्वपन दासगुप्ता बने वित्त तो शंकर घोष बने पर्यटन मंत्री, देखें सूची

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का औपचारिक बंटवारा करते हुए नई अधिसूचना जारी की। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु…


    Spread the love

    फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी मुख्यालय में घुसी सीआईडी,तलाशी ली

    Spread the love

    Spread the loveजाली हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के केंद्रीय कार्यालय में…


    Spread the love