मौसम: दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा और बूंदाबांदी, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, यलो अलर्ट

Spread the love

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम पलट गया है। फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को बादलों ने घेर लिया है, कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम के अधिक खराब रहने की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई। गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खराब रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और दोपहर में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग ने नोएडा में भी बारिश की संभावना जताई। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में फरवरी महीने में चटख धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इससे फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.2, आया नगर में 13.8, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 15.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

और पढ़े  CJP प्रवक्ता आशुतोष से मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

इस हफ्ते मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा
हालांकि दिल्ली में होने वाली बारिश से तापमान में ज्यादा कमी नहीं देखी जाएगी। लेकिन, 18 और 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही, 19 से लेकर 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। वहीं, 20 और 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद भी इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love