TODAY Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में 2700 रुपये का उछाल, सोना पहुंचा 1.53 लाख रुपये पर, जानें…

सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमत 2700 रुपये बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 960 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 

एमसीक्स पर चांदी की कीमत 8000 रुपये गिरकर 2.59 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोने का भाव 3111 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कम कारोबार के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 4,901 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जबकि स्पॉट सिल्वर में 1% से अधिक की गिरावट के साथ यह 72.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सर्वकालिक उच्च स्तर से सोने-चांदी में आई कितनी गिरावट?

सोना अभी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 5,626.80 डॉलर प्रति औंस से करीब 15% नीचे है। वहीं चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई 121.78 डॉलर प्रति औंस से लगभग 67% नीचे बनी हुई हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स 0.40% चढ़कर 97.28 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए महंगी हो गईं और मांग कमजोर पड़ी।

और पढ़े  राजस्थान: रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट, एक सफर में दिखेंगे चीते और बाघ
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…