अयोध्या: श्रृंगी ऋषि आश्रम में रक्षा बंधन महोत्सव का शुभारंभ, संत-धर्माचार्यों और गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाई शोभा

Spread the love

 श्रृंगी ऋषि आश्रम-राम जानकी मंदिर परिसर में आज रक्षा बंधन महोत्सव का आगाज श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आध्यात्मिक माहौल में मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों के बीच मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथियों में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर निर्माण कार्यवाह गोपाल एम. जी., पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी तथा राम जानकी मंदिर-श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मंचासीन अतिथियों का आयोजन समिति के संयोजक श्री सुभाष सिंह ने पुष्पमालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से अपने प्रिय संतों और अतिथियों का अभिनंदन किया।

रक्षा बंधन पर्व की पावन बेला पर संतों ने भाई-बहन के अटूट स्नेह, सामाजिक एकता और धार्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। आश्रम परिसर में भक्तों की भीड़ और रक्षासूत्र बांधने की परंपरा के साथ माहौल भक्तिरस से सराबोर रहा।


Spread the love
और पढ़े  New Rule: आज से टोल प्लाजा पर कैश को लेकर बदल गया नियम, जान लें वरना होगी दिक्कत-जुर्माना
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love