शाहजहांपुर- 25 लाख मांगने वाले सिपाही को एसपी ने किया निलंबित

Spread the love

पमुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद व्यापारी से रिश्वत माँगने वाले दो सिपाहियों को जाँच के बाद सस्पेंड किया गया।
अल्लाह गंज क़स्बे के व्यापारी मोनू राठौर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा अल्लाहगंज के खाते में 50 लाख रुपया अचानक आ गए। व्यापारी ने जब खाते को चेक किया तो रक़म उसके खाते से ट्रान्सफर हो चुकी थी। व्यापारी मोनू के खाते में आए 50 लाख रुपये की रक़म की जानकारी थाने में तैनात दो सिपाही धर्मेन्द्र कुमार व कांस्टेबल जावेद अली को लग गई। सिपाहियों ने व्यापारी मोनू राठौर फ़ोन करके 25 लाख रुपये देने की बात कही इसके साथ ही ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की धमकी भी दी।
व्यापारी से दोनों सिपाहियों ने तीन बार फ़ोन करके अलग अलग रक़म की माँग की जिसके बाद व्यापारी मोहन राठौर ने फ़ोन की रिकॉर्डिंग के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को मामले की पूरी जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री के कड़े रुख़ के बाद पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी ने मामले की जाँच कराकर प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए सिपाही धर्मेन्द्र कुमार व सिपाही जावेद को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में शिकायतकर्ता व्यापारी मोनू राठौर से ज़बरन रक़म वसूली को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन
रजनीश मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को गहनता से जाँच करने के निर्देश दिए थे जिसमें बैंक मैनेजर की भूमिका
भी संदिग्ध बतायी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बुधवार को बताया व्यापारी मोनू राठौर से ज़बरन रक़म वसूलने के मामले में दो सिपाहियों को धर्मेंद्र कुमार व
जावेद अली को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सस्पेंड किया गया है। इस मामले में गहनता से जाँच की जा रही है

और पढ़े  अयोध्या- श्रावण कुंज में धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जयंती

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love