दुखद खबर : 46 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स की कार हादसे में मौत, क्रिकेट जगत में शोक।

Spread the love

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हो गया। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार साइमंड्स को बचाने के सभी प्रयास विफल रहे। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं। 
एंड्रयू साइमंड्स के निधन से उनके प्रशंसक भी शोक में डूब गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक क्वींसलैंड पुलिस से जानकारी मिली है कि हर्वे रेंज में शनिवार रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से कार सड़क पर पलट गई थी। इसमें एंड्रयू साइमंड्स सवार थे। हादसा एलिस नदी पर बने पुल के पास हुआ। एंड्रयू साइमंड्स को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, परंतु सफल नहीं हुए। 

46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स की मौत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। एंड्रयू साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वार्न का निधन हो चुका है।


Spread the love
और पढ़े  चुनावी तारीखों का एलान- हिंसा से SIR तक, ECI से पूछे गए सवाल, आरोपों पर भी CEC ने दिया जवाब
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *