रूद्रपुर-  पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव जीत का दावा।

Spread the love

किच्छा विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव एक बाउ जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा हरियाणा विधानसभा की तरह प्रचण्ड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ के पुननिर्माण में लगातार तेजी आई है पूरे देश में केदारनाथ धार्मिक पर्यटन के रूप में एक अलग पहचान बन चुका है। केदारनाथ की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोककल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यों और जनता के विश्वास पर मुहर लगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि संगठन जिस किसी को प्रत्याशी घोषित करेगा सभी लोग उसे तन मन से लड़ायेगें। उन्होंने दावा किया कि इस उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।

बाईट, राजेश शुक्ला पूर्व विधायक।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- गौलापार में उतरेंगे क्रिकेट के सितारे, इंडिया कैप्टन्स व मुंबई स्पार्टन्स के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love