रुद्रप्रयाग- बड़ा हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, नौ लोगों का हुआ रेस्क्यू, कई लोगों की मौत की आशंका

Spread the love

 

 

षिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, बाकी वाहन सहित सीधे नदी में बह गए।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, नदी के बहाव और दुर्गम स्थल होने के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नामी बिल्डर के कार्यालय पर जीएसटी का छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love