उत्तराखंड: रोडवेज के टेंपो ट्रैवलर अब चारधाम यात्रा में भी चलेंगे,यात्रियों के लिए जल्द होगी बुकिंग

 

चारधाम यात्रा, कुंभ, मसूरी, नैनीताल के मार्गों पर जल्द ही रोडवेज के टेंपो ट्रैवलर चलते नजर आएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 20 टेंपो ट्रैवलर की खरीद कर ली है, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने बताया कि चारधाम यात्रा, राज्य के नागरिकों, पर्यटकों की यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित व आरामदायक बनाने के लिए 20 नए वातानुकूलित (एसी) टेंपो ट्रैवलर वाहनों की खरीद की गई है।

इन टेंपो ट्रैवलर का संचालन विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों जैसे चारधाम यात्रा मार्ग, कुंभ क्षेत्र, मसूरी, नैनीताल, चंपावत, औली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों व चारधाम यात्रा मार्गों पर निगम के पास केवल साधारण बसें ही उपलब्ध हैं। इन टेंपो ट्रैवलर का संचालन शीघ्र ही विभिन्न पर्वतीय जिलों में आरंभ किया जाएगा।

यात्री समय, किराया व बुकिंग की जानकारी निगम की वेबसाइट व मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकेंगे।एमडी ने बताया कि यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने और पुरानी बसों को बदलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में निगम 100 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।

ये बसें जल्द ही निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को और भी बेहतर यात्रा अनुभव मिल सकेगा। निगम भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए इस प्रकार की सुविधाएं लगातार विकसित करता रहेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दो एनएच समेत 172 सड़क बंद, आपदा में अब तक 54 लोगों की मौत
  • Related Posts

    क्या है ‘हनुमान अंश’ वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत…

    फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में…

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…