रुड़की- रेल यात्री ध्यान दें, 29 जुलाई तक संचालित होगी योगनगरी-उदयपुर स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन अब 29 जुलाई तक संचालित की जाएगी। रिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश और उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09609 – 10 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की संचालन अवधि को 30 जून से बढ़ाकर 29 जुलाई तक कर दिया गया है।

गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश 7, 14, 21 और 28 जुलाई प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर और गाड़ी संख्या 09610 योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर के लिए 8, 15, 22 और 29 जुलाई प्रत्येक बुधवार को दोनों ओर से 4 – 4 फेरे संचालित की जाएगी।
ट्रेन को हरिद्वार, रुड़की, टपरी, रामपुर मनिहारन, शामली, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, राजगढ़, बांदीकुईं, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, मंडल, भीलवाड़ा, फतेहनगर, मावली, राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
और पढ़े  चमोली: माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…