रुड़की: झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान लगी पैर में गोली

झबरेडी गांव के दोहरे हत्याकांड के आरोपी अमन को पुलिस ने बूढ़पुर गांव के खेतों में भुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में लगी गोली लगने से उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आरोपी के ब्यान लिए है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी अमन उर्फ भरोसी सिंह ने शनिवार को पड़ोसी युवक सूरज सिंह व सगी बहन रूपा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि आरोपी अमन बूढ़पुर के जंगल के गन्ने के खेतों में छिपा हुआ है। पुलिस टीमों ने चिह्नित किए गए खेत को बुधवार तड़के साढ़े चार बजे घेर लिया ओर आरोपी को समर्पण करने के लिए बोला गया तो उसने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली आरोपी अमन के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गन्ने के खेत में नीचे गिर गया।
पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती करवाया है। थाना झबरेड़ा पुलिस ने बताया है कि आरोपी बूढ़पुर के जंगल के खेतों में घुसा हुआ था। पुलिस टीम ने खेत को चारों तरफ से घेरकर मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
और पढ़े  उत्तराखंड: दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी ने किया संवाद, सुझावों को नीति में शामिल करने की बात
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…