देहरादून: BJP पार्षद के घर लूट का नया खुलासा, अकेला नहीं था नौकर, रात एक बजे शुरू हुआ खेल

पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की वारदात में नया इनपुट सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात को अकेले नौकर ने अंजाम नहीं दिया था। उसके बुलाने पर कुछ और लोग भी रात में घर पहुंचे थे। परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देने के बाद जब सभी बेहोश हो गए तो आरोपियों ने इत्मीनान से घर में लूटपाट की।

 

बताया जा रहा है कि वारदात रात करीब एक बजे के आसपास हुई। उस समय घर में पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल और बेटा शुभम मौजूद थे। नौकर को करीब 25 दिन पहले ही घरेलू काम के लिए रखा गया था। आरोप है कि उसने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर या पिलाकर बेहोश कर दिया।

 

करीब एक घंटे तक घर में रहकर सामान खंगाला
परिवार के सदस्यों के बेहोश होने के बाद नौकर ने अपने साथियों को घर के अंदर बुलाया। इसके बाद सभी ने करीब एक घंटे तक घर में रहकर सामान खंगाला। आरोपियों ने घर में इत्मीनान से लूटपाट की और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक साथ नहीं भागे। बताया जा रहा है कि सभी अलग-अलग दिशाओं में निकल गए, ताकि किसी को संदेह न हो और पुलिस को उनकी तलाश में परेशानी हो।

 

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फरार नौकर के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों ने घर की रेकी की थी या नहीं।

और पढ़े  आदि कैलाश यात्रा बनी काल: कुटी में हार्ट अटैक से महिला यात्री की मौत, गुंजी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…