रुड़की- भाई बना हैवान- दो बहनों को सुला दिया मौत की नींद, पहले एक फिर दूसरी को मारी गोली

क्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। बहनें जहां भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, वहीं भाई ने ही दोनों बहनों को गोलियों से भून दिया।  त्योहार की  तैयारी कर रहे परिवार में इस वारदात के बाद मातम पसर गया। वहीं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Brother Murdered Two Sisters Before Raksha Bandhan In Roorkee incident sends shockwaves through area

घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी भाई पहले प्रीत विहार में रह रही संगीता उर्फ शकुंतला (50) के यहां पहुंचा। करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान उसके भाई ने उस पर गोली चला दी।

 

गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर करीब 20 मिनट के अंतराल पर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी। आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य में स्वाइन फ्लू के 31 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 484 पहुंची, 84 सक्रिय

 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई द्वारा दोनों बहनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है। वारदात के कारणों की जांच की जा रही है । फरार भाई को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…