रुड़की: गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, दिनदहाड़े घटना से मची सनसनी, हालत गंभीर

गणेश चतुर्थी के उल्लास के बीच सोमवार को गणेशपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने मेले में लगी एक दुकान से करीब दस रुपये का चाकू खरीदा था। कुछ ही देर बाद उसने अचानक अपनी गर्दन पर वार कर लिया। वार के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और खून बहने लगा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत नाजुक देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय तत्काल अपने वाहन से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार घायल युवक ने अपना नाम अरमान और पता मजदूर बस्ती, दिल्ली बताया है। हालांकि वह घटना के संबंध में अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं था।

 

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी जांच की। प्रारंभिक परीक्षण में गर्दन की श्वास नली और प्रमुख नसों को गंभीर क्षति नहीं होने की बात सामने आई, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर कर दिया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…