सड़क हादसा : पिकअप ने मारी जीप में टक्कर, 6 लोगों की मौत; कई लोग हुए घायल।

Spread the love

सड़क हादसा : पिकअप ने मारी जीप में टक्कर, 6 लोगों की मौत; कई लोग हुए घायल।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार की भोर में तेज रफ्तार पिकअप ने दो कमांडर जीप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीड़ित एक समारोह में शामिल होकर एक कार से लौट रहे थे।

हादसे में अमित गुप्ता (40) पुत्र अजय प्रताप गुप्ता निवासी भगवानपुर, रणजीत शर्मा (38) पुत्र देवेंद्र शर्मा, यश गुप्ता (9) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, राज गुप्ता (11) पुत्र मुन्ना गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (50) पुत्र धनपति गुप्ता के साथ 50 साल के अज्ञात जीप चालक की मौत हो गई।

जबकि सत्येंद्र गुप्ता (40) पुत्र राजेंद्र शाह, सोनू गुप्ता (32) पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी भगवान पुर, रमाशंकर (65), बब्बन प्रसाद (40) पुत्र बालेश्वर प्रसाद, हजारी साहू (70), छितेश्वर गुप्ता (30), पंकज कुमार (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग भगवानपुर गांव के रहने वाले अनवत गुप्ता की लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए मासूमपुर थाना खेजुरी गए थे।
देर रात वापस लौटते समय सुघर छपरा मोड़ के पास गलत दिशा से आ रही टमाटर लदी पिकअप ने दोनों जीप में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद जीप में फंसे लोगों की चीखें सुन आसपास और वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं एम्बुलेंस को दी।

और पढ़े  टॉफी मुट्ठी में, पोल में उतरा करंट और चूस गया मासूम का खून, बुझ गया इकलौता चिराग

घटना के बाद पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सोनबरसा भेजवाया, वहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, सीओ बेरिया उस्मान अहमद, कोतवाल संजय सिंह अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना साथ ही बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई। घटना की खबर पर गांव में मातम पसर गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

बलिया के एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि बलिया के दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ पर यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *