सड़क हादसा- तेज रफ्तार कार टकराई पेड़ से,उड़े परखच्चे, पार्टी कर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत

 

भोपाल-इंदौर रोड पर बैरागढ़ इलाके में बीती देर रात तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक बैरागढ़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। थाने के पास हादसा होने के बाद भी पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची।

खजूरी सड़क पुलिस के अनुसार, बैरागढ़ थाने के पास कपड़े की दुकान चलाने वाला प्रीत आहुजा देर रात अपने दोस्तों विशाल डाबी, पंकज सिसोदिया, कुणाल कंडारे के साथ सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गया था। रात ढाई बजे के बाद सभी लोग खाना खाकर वापस लौट रहे थे। खजूरी इलाके में फॉर्च्यून होटल की टर्निंग पर उनकी कार अधिक रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। रफ्तार अधिक होने के कारण कार का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त प्रीत आहुजा कार चला रहा था। टक्कर लगते ही कार में सवार तीन लोग कार से बाहर जा गिरे। हादसे में प्रीत आहुजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार कुणाल कंडारे को गंभीर चोटें आई हैं।

 

कपड़े की दुकान चलाता था प्रीत आहुजा
पुलिस ने बताया कि कार प्रीत आहुजा के भाई कमलेश आहुजा की थी। प्रीत खुद कपड़े की दुकान चलाता था। 25 वर्षीय मृतक विशाल डाबी, पिता राजू डाबी, निवासी आरा मशीन रोड बैरागढ़, कपड़े की दुकान में काम करता था। तीसरा मृतक पंकज सिसोदिया, पिता चंपकलाल सिसोदिया, उम्र 25 वर्ष, चंचल चौराहे पर स्थित साइकिल की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। घायल कुणाल कंडारे भी कपड़े की दुकान में कार्यरत है। घटना के समय कार प्रीत चला रहा था और विशाल अगली सीट पर बैठा था।
Bhopal Road Accident Car collided with tree three friends died and one injured

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, राजमार्ग पर हुए इस हादसे के बाद भीड़ एकत्र हो गई थी। मृतकों के शव गाड़ी के बाहर पड़े थे तथा कार बुरी तरह पेड़ से टकराई हुई अवस्था में थी। हादसे की खबर चारों ओर फैल गई थी, लेकिन पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिली। बताया जाता है कि हादसा देखकर घटनास्थल पर रुके वाहन चालकों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को कई बार फोन लगाए, लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। खजूरी थाने से एक पुलिसकर्मी करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचा, जबकि एम्बुलेंस लगभग पौन घंटे बाद आई। सभी मृतकों के शव मर्चुरी रूम में रखवाए गए हैं, जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़े  भोपाल: राजधानी में आज निगम परिषद की बैठक, सीएम एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे
  • Related Posts

    भोपाल: राजधानी में आज निगम परिषद की बैठक, सीएम एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे

    राजधानी में शनिवार को भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विभिन्न कार्यक्रमों के चलते दिनभर गतिविधियां रहेंगी। निगम परिषद की बैठक में शहर के विकास,…

    मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी…