अयोध्या- रामनगरी में सफल पारी के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगी ऋतु सिंह

Spread the love

 

 

 

 अयोध्या में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अयोध्या में भावनात्मक माहौल के बीच विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अयोध्या में संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के रूप में लगभग चार वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद ऋतु सिंह की नियुक्ति सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण), परिवहन मुख्यालय उत्तर प्रदेश में हुई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यकाल को यादगार और प्रेरणादायी बताया।

विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान ऋतु सिंह ने अयोध्या में बिताए गए समय को अपने प्रशासनिक जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की अध्यात्मिक धर्मिक संस्कृतिक विरासत वाली नगरी में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। यहां उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन का भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण विभागीय दायित्वों का निर्वहन सुचारु रूप से किया जा सका।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अयोध्या ने कई ऐतिहासिक और वैश्विक महत्व के आयोजनों की मेजबानी की। विशेष रूप से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दीपोत्सव, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों, वीवीआईपी आगमन, लोकसभा और विधानसभा चुनावों जैसे बड़े आयोजनों के दौरान परिवहन व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना विभाग के लिए बड़ी चुनौती थी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से इन आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

ऋतु सिंह ने कहा कि अयोध्या के विकास और बदलते स्वरूप को निकट से देखने और उसमें अपनी भूमिका निभाने का अवसर उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने विभागीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी की सफलता उसके अधीनस्थ कर्मचारियों और सहयोगियों की टीम भावना पर निर्भर करती है। अयोध्या में उन्हें एक समर्पित और जिम्मेदार टीम मिली, जिसने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में उनका साथ दिया।

और पढ़े  राममंदिर के दान पर डाका: चंदे में चोरी के सुबूत, इन दो की भूमिका संदिग्ध, गवाहों ने खोली पोल, इन पर उठे सवाल

विदाई समारोह के दौरान भावुक नजर आए कार्यालय के कर्मचारी व ऋतु सिंह ने कहा कि अयोध्या से उनका जुड़ाव केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी है। यहां के लोगों का स्नेह और सहयोग वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

उन्होंने बताया कि सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण) के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनकी प्राथमिकता प्रदेश में सड़क सुरक्षा संबंधी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना होगा। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण संबंधी मानकों के प्रभावी अनुपालन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए जोनल आरटीओ आर.के. सिंह ने कहा कि ऋतु सिंह का कार्यकाल विभाग के लिए उपलब्धियों से भरा रहा है और इन्होंने कभी नियमों से विचलन नहीं किया, नियमानुसार ही काम किया। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और प्रशासनिक दक्षता से विभाग को नई पहचान दिलाने का कार्य किया। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता आने वाले अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर ऋतु सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नवनियुक्त आरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन ए.पी. सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन गुलाब चंद्र, आरआई राकेश गुप्ता, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सर्वर बाबू, मनीष, अतुल मौर्य , लवकुश कोको कोला कंपनी के लोग सहित विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें। और अपने विचार प्रकट किए।


Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई के साथ जा रही थी दोनों

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love

    अयोध्या में बनकर तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज -9.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास

    Spread the love

    Spread the love          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल के फलस्वरूप अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास का…


    Spread the love