ऋषिकेश- देवदूत बना पेड़: खाई में गिरने से बाल-बाल बची कार, ऐसे बची बुजुर्ग और 2 मासूमों की जान

Spread the love

 

 

थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। भूतनाथ मंदिर गेट के पास सड़क किनारे खड़ा एक वाहन अचानक ढलान की ओर लुढ़कने लगा। वाहन में एक बुजुर्ग और दो मासूम बच्चे सवार थे। अनियंत्रित वाहन तेजी से खाई की ओर बढ़ा, लेकिन तभी किस्मत ने साथ दिया। एक पेड़ से टकराकर वाहन रुक गया, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे उत्तर प्रदेश का एक वाहन दिल्ली के पर्यटकों को लेकर भूतनाथ मंदिर स्वर्गाश्रम पहुंचा। पर्यटक वाहन से उतरकर भूतनाथ मंदिर में दर्शन के लिए निकल गए।

 

इस दौरान वाहन में एक बुजुर्ग महिला और दो मासूम जिनकी उम्र छह और आठ साल के करीब थी, वाहन में ही बैठे रहे। वाहन चालक ने अपने वाहन को भूतनाथ मंदिर गेट के समीप सड़क किनारे ढलान पर खड़ा कर दिया। चालक वाहन से निकलकर आगे घूमने ही निकला था कि अचानक वाहन ढलान से नीचे उतरकर खाई के ओर चला गया।
 

वाहन खाई में गिरने से पहले एक पेड़ से टकरा गया और रुक गया। जैसे ही परिजनों की इसकी जानकारी मिली वाहन की ओर भागे। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन के अंदर बैठे बुजुर्ग और दो मासूमों को बाहर निकाला। इस घटना से मासूम और बुजुर्ग डर गए थे।

पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि एक मासूम ने अचानक वाहन के गियर से छेड़छाड़ कर दिया, जिससे वाहन आगे की ओर बढ़ गया। मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को बाहर निकाला।

और पढ़े  2026 चारधाम यात्रा: 6 मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love