महा-जंगल राज का नतीजा’:- PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु, बोले- BJP शुरू करेगी गुंडों का सफाया

श्चिम बंगाल के मध्यग्राम में अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और ‘प्री-प्लान्ड मर्डर’ बताया है। शुभेंदु ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (DGP) ने भी इस बात की पुष्टि की है। हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि उनके पास निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं को इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस से बात की है। कई विधायक और नेता भी मौके पर पहुंच चुके हैं। शुभेंदु ने राज्य की स्थिति पर हमला बोलते हुए इसे 15 साल के ‘महा-जंगलराज’ का नतीजा बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा अब यहां के गुंडों का सफाया करने का काम शुरू करेगी।

बता दें कि बुधवार रात मध्यग्राम के दोहारिया इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने चंद्रनाथ के सिर में गोलियां मारी थीं। चंद्रनाथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी की टीम के अहम सदस्य थे।

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ समेत तीन और लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट से जुड़े मामलों में करीब 200 केस दर्ज किए हैं, जबकि 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1,100 से अधिक लोग एहतियातन हिरासत में हैं।

और पढ़े  डिजिटल पेमेंट पर सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…