देहरादून- पंचायतों की खाली सैकड़ों सीटों से आरक्षण होगा खत्म, पंचायत निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

प्रदेश में ग्राम पंचायत सदस्यों की एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित सैकड़ों सीटों से आरक्षण खत्म होगा। दो बार चुनाव के बाद भी इनके 3846 पद खाली हैं। जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षित पदों को छोड़कर अन्य में अधिकतर को सामान्य सीट घोषित कर इन पदों पर चुनाव की तैयारी है। पंचायतीराज निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है।

प्रदेश में पिछले साल जुलाई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे, चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की अधिकतर सीटों पर नव निर्वाचित प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की हजारों सीटें खाली रह गई। विभाग की ओर से बताया गया कि इन सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।

इसके बाद उप चुनाव हुए, लेकिन राज्य में ग्राम पंचायत सदस्यों की 3846, ग्राम प्रधान की 16 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की तीन सीट अब भी खाली है। इब पंचायती राज निदेशालय इस प्रस्ताव को शासन को भेज चुका है। विभिन्न सीटों के सामान्य होने पर इन पदों के लिए तीसरी बार चुनाव कराया जाएगा।

33 ग्राम पंचायत निर्वाचित हुए पर नहीं ले पाए शपथ
देहरादून। प्रदेश में 33 ग्राम प्रधान ऐसे हैं, जो इस पद के लिए निर्वाचित होने के आठ महीने बाद भी शपथ नहीं ले पाए हैं। इसकी मुख्य वजह ग्राम पंचायत सदस्यों (वार्ड सदस्यों) का कोरम (न्यूनतम आवश्यक संख्या) पूरा न होना है। इस कारण ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पा रहा है।

राज्य में यह है पंचायतों की स्थिति
ज्य में 7817 ग्राम पंचायतें हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य 3195 और जिला पंचायत सदस्य की 402 पद हैं। इसमें से ग्राम प्रधान की 16 सीटें खाली और 33 असंगठित हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तीन पद खाली हैं।

और पढ़े  श्रीनगर: BJP प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत, जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में होंगीं शामिल

पंचायत के कई खाली पदों को सामान्य किए जाने के लिए विभिन्न जिलों के डीएम की ओर से सिफारिश की गई है। जिसे शासन को भेजा गया है। इन पदों पर अब तीसरी बार चुनाव होंगे।
– निधि यादव, निदेशक पंचायतीराज

  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…