धर्म परिवर्तन : – आमिर से अभय बना दिल्ली का युवक, अपनाया सनातन धर्म, 10 अप्रैल को करेगा जनेऊ धारण।।

Spread the love

लोनी के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित 51 कुंडीय महायज्ञ में दिल्ली निवासी युवक आमिर ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया है। युवक ने यज्ञ के बाद पूजा अर्चना कर अपना नाम अभय रख लिया। युवक के सनातन धर्म अपनाने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। वहीं, महायज्ञ में आए लोगों ने युवक को टीका लगाया, पटका पहनाया और मंदिर ले गए। 10 अप्रैल को युवक जनेऊ धारण करेगा।
हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2079 के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान स्थित लोनी तिराहा पर विश्व शांति के लिए सनातन महायज्ञ समिति लोनी द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के कर्दमपुरी में रहने वाला आमिर आया और आयोजकों से अपना धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की बात कही। त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि आमिर अविवाहित है और वेल्डिंग का कार्य करता है। आमिर को चंदन का टीका लगाया।खुद को आमिर बताने वाले युवक ने कहा कि उसके पूर्वज सनातन धर्म से थे। जब वह पैदा हुए तो उन्हें पता नहीं था कि वह क्या हैं और क्या नहीं। उस समय उन्हें बता दिया गया कि वह दूसरे धर्म से हैं। जब वह बड़े हुए और पढ़ा तब उन्हें इस बात का पता चला है कि वह सनातन धर्म से हैं। उनकी सनातन धर्म में आस्था है। उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है। वह स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  बड़े नेटवर्क का खुलासा: विदेशी कॉल को भारतीय में बदल हो रही थी ठगी, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    नहीं छूटा पद: हरिवंश निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, कौन हैं हरिवंश नारायण सिंह

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति यानी डिप्टी चेयरमैन का पद मिल सकता है। यह नाम है-…


    Spread the love

    संसद में आज भी संविधान संशोधन पर होगी चर्चा,विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में रखेंगे विचार

    Spread the love

    Spread the loveसंविधान में संशोधन के लिए पेश किए गए विधेयकों पर पर आज भी चर्चा जारी रहेगी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में इन विधेयकों पर विचार रखेंगे। इससे पहले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *