आज से इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 362 पदों पर 10वीं पास करें आवेदन

Spread the love

गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (जनरल) के 362 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर 14 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी।

 

10वीं पास भर सकते हैं फॉर्म

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 14 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। OBC उम्मीदवारों को अधिकतम 3 वर्ष, जबकि SC/ST उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

हर महीने इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 (18,000 रुपये – 56,900 रुपये) के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मूल वेतन का 20% विशेष सुरक्षा भत्ता भी प्रदान किया जाएगा, जो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्तों के अतिरिक्त होगा।

शहरवार रिक्ति विवरण

 

शहर कुल पद
अगरतला 6
अहमदाबाद 4
आइजोल 11
अमृतसर 7
बेंगलुरु 4
भोपाल 11
भुवनेश्वर 7
चंडीगढ़ 7
चेन्नई 10
देहरादून 8
दिल्ली / IB मुख्यालय 108
गंगटोक 8
गुवाहाटी 10
हैदराबाद 6
इम्फाल 0
ईटानगर 25
जयपुर 0
जम्मू 7
कैलिम्पोंग 3
कोहिमा 6
कोलकाता 1
लेह 10
लखनऊ 12
मेरठ 2
मुंबई 22
नागपुर 2
पणजी 2
पटना 6
रायपुर 4
रांची 2
शिलांग 7
शिमला 5
सिलीगुड़ी 6
श्रीनगर 14
त्रिवेंद्रम 13
वाराणसी 3
विजयवाड़ा 3

 

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा दो चरणों में होगी:

पहला चरण टियर-I होगा, जो ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव प्रकार (MCQ) का टेस्ट होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 1 घंटा रहेगा। इसमें जनरल अवेयरनेस (40 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (20 अंक), रीजनिंग/लॉजिकल एबिलिटी (20 अंक) और इंग्लिश लैंग्वेज (20 अंक) शामिल होंगे। हर गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

दूसरा चरण टियर-II डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवार को 150 शब्दों में इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन पर आधारित लेखन करना होगा। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी, लेकिन यह सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर की होगी। इसमें कम से कम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले mha.gov.in/en पर जाएं।
  • उसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं और IB MTS 2025 Notification लिंक चुनें।
  • अपना पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड बनाएं।
  • शैक्षणिक योग्यता, आयु और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • आवेदन ऑनलाइन सब्मिट करें और भविष्य के लिए उसकी एक कॉपी प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love