भर्ती: 100+ पदों पर यूसीआईएल में भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, बस जरूरी है ये सर्टिफिकेट

 

 

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 107 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें माइनिंग मेट-सी, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी और बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए जैसे पद शामिल हैं।

 

इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक UCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 107 पदों को भरा जाएगा। इसमें माइनिंग मेट-सी के 95 पद, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के 09 पद और बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए के 03 पद शामिल हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती में प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। माइनिंग मेट-सी पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध DGMS योग्यता प्रमाणपत्र होना चाहिए, साथ ही उनके पास खनन मेट या फोरमैन प्रमाणपत्र होना जरूरी है। वहीं, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक पास होना आवश्यक है और उसके पास प्रथम श्रेणी वाइंडिंग इंजन चालक प्रमाणपत्र होना चाहिए।

इसके अलावा, बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने मैट्रिक पास किया होना चाहिए और उसके पास प्रथम श्रेणी बॉयलर अटेंडेंट प्रमाणपत्र होना चाहिए। साथ ही, इस पद के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र सरकारी बोर्ड द्वारा जारी होना जरूरी है।

आयु सीमा: माइनिंग मेट-सी पद के लिए आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष है, जबकि बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए पद के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप UCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Recruitment/Career Section पर क्लिक करें।
  • संबंधित पद के लिए Online Application Form भरें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद एक प्रिंट आउट ले लें।
  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…

    5200+ पद: आज बंद हो रही पांच भर्तियों की आवेदन विंडो, एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी, कौन भर सकता है फॉर्म?

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 7 अक्तूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन UKSSSC, SSC, UPESSC समेत कई भर्तियों की लास्ट डेट है। इनमें 2,536…