Views: 47
रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (RITES) ने अपने संगठन में 252 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तक है।
इस भर्ती के तहत कुल 252 पदों को भरा जाएगा, इसमें स्नातक प्रशिक्षु के लिए 146 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 49 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के लिए 57 पद निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
-
- स्नातक प्रशिक्षु: इस श्रेणी में उम्मीदवारों के पास चार वर्षीय पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री (BE / B.Tech / B.Arch) होनी चाहिए। साथ ही गैर-इंजीनियरिंग स्नातक जैसे बीए, बीबीए, बी.कॉम, बी.एससी या बीसीए (तीन वर्षीय स्नातक) भी इस प्रशिक्षण के लिए पात्र हैं।
-
- डिप्लोमा अपरेंटिस: इस श्रेणी में उम्मीदवारों को तीन वर्षीय पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक होना आवश्यक है।
- ट्रेड अपरेंटिस: ट्रेड अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का ITI पास-आउट होना अनिवार्य है।