Recruitment: BRO में 542 पदों पर कल से शुरू हो रहा पंजीकरण, 10वीं-ITI पास कर सकेंगे आवेदन

Spread the love

 

गर आप 10वीं-आईटीआई पास हैं और देश सेवा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने कुल 542 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो तकनीकी कार्यों में कुशल हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

देश की सीमाओं को मजबूत सड़कों से जोड़ने वाला सीमा सड़क संगठन (BRO) अब युवाओं को देशसेवा का अवसर दे रहा है। भर्ती प्रक्रिया 11 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। यानी फॉर्म भरने के बाद उसे डाक के माध्यम से भेजना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को पहले से अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे प्रमाणपत्र, फोटो और पहचान पत्र तैयार रखनी चाहिए ताकि आवेदन निर्धारित समय पर भेजा जा सके।

BRO Vacancy Details: पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 542 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें –

  • व्हीकल मैकेनिक: 324 पद
  • एमएसडब्ल्यू (पेंटर): 12 पद
  • एमएसडब्ल्यू (जनरल): 205 पद

संगठन ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र का अनुभव और तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है।

BRO Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

 

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ रखा गया है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार पहले बीआरओ की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें या निर्धारित प्रारूप में तैयार करें। फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज, जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्म तिथि का प्रमाण, पहचान पत्र और हालिया फोटो संलग्न करें। पूरा आवेदन पत्र डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा: Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune, Maharashtra – 411015


Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love