Vacancy: DU में निकली गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, वेतन 1.77 लाख से अधिक

Spread the love

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हंसराज कॉलेज ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching Staff) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कॉलेज द्वारा कुल 41 स्थायी रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कॉलेज के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन? 

प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए और उसमें कम से कम 55% अंक होने चाहिए। लेबोरेटरी असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ वैज्ञानिक उपकरणों पर 2 साल का अनुभव जरूरी है। कनिष्ठ सहायक पद के लिए ग्रेजुएशन और टाइपिंग स्पीड (अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट) होनी चाहिए। 

वहीं लैब अटेंडेंट पद के लिए 12वीं पास होना और लाइब्रेरी साइंस का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। लेबोरेटरी अटेंडेंट के लिए विज्ञान विषय के साथ 10वीं या 12वीं पास और लैब से जुड़ा कौशल प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और यह उम्मीदवार की श्रेणी पर निर्भर करता है। अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी को वेतन स्तर 10 के तहत लगभग 56,100 से 1,77,500 रुपये मूल वेतन मिलेगा। वहीं लेबोरेटरी असिस्टेंट को वेतन स्तर 04, जूनियर असिस्टेंट को वेतन स्तर 02 तथा लैब अटेंडेंट/लाइब्रेरी अटेंडेंट को वेतन स्तर 01 में रखा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • संबंधित गैर-शिक्षण भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट रख लें।

Spread the love
  • Related Posts

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love

    Vacancy 2026- रेलटेल में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन,सैलरी…

    Spread the love

    Spread the loveरेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी विभाग (डेटा सेंटर) में भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवारों…


    Spread the love