आरबीआई ने किया बड़ा एलान : – अब डेबिट कार्ड के बिना भी एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा, धोखाधड़ी के मामलों पर लगेगी लगाम.

Spread the love

डिजिटलीकरण जहां लोगों के फायदे का सौदा बना है, तो इसके नुकसान भी कम नहीं हैं। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, इसके साथ ही एटीएम पर कार्ड क्लोनिंग जैसी घटनाओं से आम जनता को नुकसान उठाना पड़ता है। इन बातों को संज्ञान में लेते हुए अब भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ा एलान किया है। इसके तहत अब हर बैंक के एटीएम पर कार्डलैस कैश निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। 
आरबीआई गवर्नर ने की घोषणा
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के नतीजों को सामने रखते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई प्रतिबद्ध है। इन मामलों को रोकने के लिए अब देश के सभी बैंकों में कार्डलैस कैश विदड्राल सुविधा दी जाएगी। गौरतलब है कि इस सुविधा के तहत अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। 
यूपीआई के जरिए कर सकेंगे निकासी
इस सुविधा के तहत अब यूपीआई की मदद से किसी भी बैंक के एटीएम से बिना डेबिट कार्ड का उपयोग किए ही पैसे निकाले जा सकेंगे। यहां बता दें कि कुछ चुनिंदा बैंक पहले से ही अपने ग्राहकों को ये कार्डलैस सुविधा मुहैया करा रही है। लेकिन, अब गवर्नर दार के एलान के बाद सभी बैंकों को ये सुविधा अपने एटीएम पर देनी होगी। इस सुविधा के जरिए आपको उसी बैंक के एटीएम में कैश निकालने जाना होता है, जिसका कार्ड आपके पास है।

और पढ़े  हरिद्वार- नन्ही बच्ची की कविता ने बटोरी खूब तालियां, CM धामी को बताया 'धाकड़', PM मोदी पर भी कही खास बात

खाताधारकों की पहचान होगी प्रमाणित
आरबीआई की ओर से बताया गया है कि सभी बैंकों और इनके पूरे एटीएम नेटवर्क्स/ऑपरेटर्स में कार्ड-लेस कैश विदड्रॉल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया है। इस सुविधा के माध्यम से जब एटीएम से कोई व्यक्ति पैसे निकालेगा तो उस खाताधारक की पहचान यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के इस्तेमाल के जरिए प्रमाणित हो सकेगी। ऐसे में धोखाधड़ी के मामले कम होंगे। 

लगातार बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामले
गौरतलब है कि एटीएम के जरिए पैसे निकालने जाने वाले लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय बैंक आरबीआई के मुताबिक बिना कार्ड के पैसों की निकासी से स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग, डिवाइस टैंपरिंग जैसे फर्जीावाड़े को रोकने में मदद मिलेगी। ये बड़ी वजह है कि केंद्रीय बैंक कार्डलैस कैश निकासी सुविधा को बढ़ाने जा रहा है। 


Spread the love
  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर शोषण…फिर गर्भपात और जान की धमकी, महिला वकील ने सहकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveबरेली निवासी एक युवती ने अपने ही सहकर्मी अधिवक्ता प्रेम सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने…


    Spread the love

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *