केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार (04 सितंबर, 2025) को बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Rankings 2025) के 10वें संस्करण की घोषणा कर दी है। हर साल जारी की जाने वाली एनआईआरएफ रैंकिंग विभिन्न मानदंडों के आधार पर भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन और रैंकिंग करती है। रैंकिंग की सूची NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर प्रकाशित कर दी गई है।
आईआईटी मद्रास शीर्ष स्थान पर
एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में आईआईटी मद्रास ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। चौथे स्थान पर IIT दिल्ली, पांचवे पर IIT कानपुर और छठे स्थान पर IIT खड़गपुर शामिल थे। वहीं, IIT रुड़की सातवें स्थान पर रहा। इसके बाद आठवें स्थान पर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली, नौवें पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और दसवें स्थान पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी को जगह मिली।









