रामनगर: प्रॉपर्टी डीलर आनंद सिंह नेगी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मकान से 500 मीटर दूरी पर मिला शव

Spread the love

 

पीरूमदारा क्षेत्र के बसई में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर का शव उनके मकान से 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। दूसरी ओर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

पीरूमदारा क्षेत्र के देवीपुरा बसई निवासी आनंद सिंह नेगी (54) पुत्र जय सिंह नेगी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे बसई में डेयरी के समीप खेत में प्रॉपर्टी डीलर खेत में पड़ा मिला। परिजन रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार, प्रथम दृष्टया करंट लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हुई है। सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी।

बेटी ने लगाया हत्या करने का आरोप
अस्पताल में प्रॉपर्टी डीलर की बेटी गीतांजलि ने बताया कि सुबह उसके पिता घर से पैदल निकले थे। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास घर से 500 मीटर की दूरी पर मिले। करंट लगने की बात कही जा रही है, जबकि जिस स्थान पर वह मिले, वहां पर बिजली के तार तक नहीं है। आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर वहां पर फेंका गया है। प्रॉपर्टी डीलर की मौत से बेटे संकल्प और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व दायित्वधारी पुष्कर दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, संजय बिष्ट, हरेंद्र सिंह नेगी, धीरू चौहान सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

 


Spread the love
और पढ़े  चमोली- क्रिसमस और नए साल के लिए औली में फुल हुई GMVN की बुकिंग, पर्यटक मौसम का भी ले रहे अपडेट
  • Related Posts

    मोबाइल एप एक…खत्म होगी 54 लाख लोगों की दौड़, राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत, लॉन्च की तैयारी

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल एप के जरिए प्रदेश के 54 लाख लोगों की राशन डीलर की दुकान तक की दौड़ खत्म हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए एनआईसी देहरादून की…


    Spread the love

    पिथौरागढ़: बेटा भगाकर लाया ज्यादा उम्र की महिला…तो पिता और भाइयों ने छुटकारे के लिए रची ये साजिश

    Spread the love

    Spread the love   पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में महिला के लापता होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। खुलासे के अनुसार बेटे का अपने से दोगुनी उम्र की…


    Spread the love