रामनगर / नैनीताल- 15 अक्टूबर से खुलेगा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का बिजरानी जोन

Spread the love

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क का बिजरानी जोन 15 अक्तूबर को खोला जाएगा। विभाग इस जोन को खोलने की तैयारी में जुट गया है। अभी बारिश से खराब हुईं सड़कों को ठीक करने का काम चल रहा है।

कार्बेट पार्क का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलेगा। इस जोन की ऑनलाइन बुकिंग एक अक्तूबर से शुरू कर दी जाएगी। हर साल मानसून को देखते हुए 15 जून को कॉर्बेट में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। ढेला और झिरना जोन को सालभर खोला जाता है। पार्क अधिकारियों के अनुसार ढेला, झिरना, बिजरानी, पाखरो, दुर्गा देवी आदि जोन में पर्यटक भ्रमण करते हैं। ढिकाला, बिजरानी, ढेला आदि जोन में डे विजिट के साथ ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की भी जाती है। कॉर्बेट भ्रमण के लिए पर्यटकों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है।

कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि बिजरानी जोन 15 अक्तूबर से खुल जाएगा। बारिश से सफारी वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में नया पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले मार्गों की मरम्मत आदि कराई जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल/भवाली- कैंची धाम के पास सैलानियों की कार में लगी आग, वाहन जलकर खाक
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *