नैनीताल: मंडलायुक्त दीपक रावत ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण,नाजिर को कारण नोटिस जारी|

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लंबे समय से विचाराधीन वादों का तेजी से निस्तारण करें। आयुक्त ने भूमि पैमाइश के आवेदनों का सही से रखरखाव नहीं होने पर नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

आयुक्त रावत मंगलवार को तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने तहसील में भूमि और अन्य मामलों से संबंधित फाइलों, दाखिल खारिज समेत 143 और 41, सीलिंग, राजस्व वसूली, भूमि से जुड़े कोर्ट में लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने एडीएम अशोक कुमार जोशी को निर्देश दिए कि वह हर तीन माह में तहसीलों के कार्यों का औचक निरीक्षण कर समीक्षा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने विभिन्न पटेलों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह पटल से संबंधित पत्रावली का रखरखाव सही ढंग करें। भूमि पैमाइश के आवेदनों का व्यवस्थित रखरखाव न होने और सही जानकारी न देने पर मंडलायुक्त ने नाजिर रोहित पालीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि सितंबर तक तहसील में 407 वाद पहुंचे हैं जिनमें से 82 वाद विवादित होने के कारण लंबित हैं जबकि 325 मामलों में कार्रवाई चल रही है। निरीक्षण के दौरान एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसडीएम राहुल साह, नायब तहसीलदार नंदन सिंह नेगी आदि थे।

और पढ़े  हरिद्वार: काम के दौरान हेल्पर को लगा करंट, आनन फानन साथी लेकर गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…