रामनगर / छोई : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Spread the love

आज दिनांक-10.06.22 को थाना रामनगर पर सूचना प्राप्त हुयी, कि कन्चनपुर छोई में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
उक्त सूचना पर थाना रामनगर से उ0नि0 श्री बी.सी. मासीवाल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो श्री भगीरथ जोशी निवासी कंचनपुर छोई रामनगर के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला, पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड उम्र 20 वर्ष ने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फांसी लगाई हुई थी। जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया जहां डाक्टरों ने उक्त को मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका तोगंचिंग सांगला अपने 02 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा ट्रैनिंग के लिए दिनांक 05.06.22 को रामनगर आयी थी।
जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका की अपने मित्र ओमदोंग के साथ झगड़ा हो गया था जिससे वह मानसिक रुप से परेशान थी। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *