रामनगर- हमलावर बाघ को मिलेगा आजीवन कारावास

 

रामनगर के ग्राम सांवल्दे में महिला को मारने वाला बाघ कौन था, यह पता लगाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। घटनास्थल के आसपास तीन बाघ-बाघिन की मौजूदगी ने केस को पेंचीदा बना दिया है। अब तीनों बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी है जिससे मृतका के शरीर से मिले बाघ के बालों से इन तीन वन्यजीवों के डीएन का मिलान कराया जाएगा। उस रिपोर्ट के बाद हमलावर बाघ रेस्क्यू सेंटर में सजा काटेगा जबकि दो अन्य वन्यजीव बाइज्जत बरी हो जाएंगे।

शुक्रवार को कॉर्बेट के ढेला जोन में लकड़ी लेने गई सांवल्दे पश्चिमी निवासी सुखिया देवी को बाघ ने मार दिया था। बाघ को पकड़ने को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर जाम लगा दिया था। पार्क प्रशासन ने हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल के आसपास कैमरा ट्रैप, ड्रोन से हमलावर बाघ की निगरानी की गई। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरा ट्रैप में बाघिन और दो बाघ की मूवमेंट ने वनाधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। तीन बाघों में से हमलावर वन्यजीव की पहचान करना विभाग के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अब एकाएक कर तीनों बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी है। डीएनए टेस्ट के बाद हमलावर बाघ की पहचान होने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर में रखा जाएगा। निर्दोष बाघों को जंगल में आजाद कर दिया जाएगा। कालागढ़ के एसडीओ अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि बुधवार देर शाम से वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए डेरा जमाकर बैठे थे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सफलता नहीं मिली।

ऐसे शुरू होगा बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने का कार्य

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय, आतापी-बातापी से जुड़ी है ये बात

घटनास्थल के आसपास लगाए कैमरा ट्रैप में जिस बाघ की मूवमेंट सबसे अधिक मिली है। सबसे पहले उस बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल भेजा जाएगा। सैंपल मैच नहीं होने पर अन्य दो बाघों को भी ट्रैंक्यूलाइज किया जाएगा।

कैमरा ट्रैप में सबसे अधिक दिखाई दे रहे बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। सैंपल रिपोर्ट आने ने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।-डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…