भवाली: रेनकोट पहन पहुंच गए सीता का अपहरण करने, रामलीला ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिलाया याद

Spread the love

 

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही रामलीलाएं इन दिनों सोशल मीडिया पर परीक्षा लीक और रेनकोट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। पिथौरागढ़ के टकाना की रामलीला में रावण की ओर से बोला डायलॉग ””लंका में सब ठीक, उत्तराखंड में पेपर लीक”” का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ है। अब नैनीताल के भवाली में आयोजित रामलीला मंचन का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में जनक दरबार में माता सीता के स्वयंवर में पहुंचे कलाकार रेनकोट पहनकर धनुष उठाते हुए नजर आ रहे हैं। कलाकार कह रहे हैं कि सीता का अपहरण करके ले जाएंगे। धनुष यज्ञ के इस सीन पर रामलीला में ठहाके गूंजे तो लगे हाथ लोगों ने वीडियो बनाकर इसे वायरल किया तो सोशल मीडिया में वीडियो ट्रेंड करने लगा। वायरल वीडियो में लोग कमेंट करते नजर आ रहे हैं कि रेनकोट पहने कलाकारों ने 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पांच जिपं सदस्यों के हुए कथित अपहरण की याद दिला दी। इसको लेकर लोग खूब चटकारे ले रहे हैं।
दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पिछले दिनों रेनकोट पहनकर पहुंचे कुछ युवकों ने कथित तौर पर पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया था। इस दौरान वहां खासा बवाल देखने को मिला और पूरे उत्तराखंड में यह मामला सुर्खियों में आ गया था। नीले रंग के रेनकोट में पहुंचे युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस बात को अब रामलीला में सीता स्वयंवर के दौरान भवाली में रेनकोट पहन पहुंचे राजाओं ने मंचन किया तो प्रसंग में खूब तालियां बटोरी गईं।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love