नैनीताल: टैक्स चोरों पर शिकंजा..22.68 करोड़ दबाकर लापता हैं 2982 बकाएदार, आरसी जारी

Spread the love

 

नैनीताल जनपद में परिवहन विभाग के 2982 टैक्स बकाएदार गायब हैं। नोटिसों का जवाब नहीं मिलने पर सभी को आरसी जारी हुई है। कई बकाएदार नौ से दस साल पुराने हैं। तमाम के पते गायब और दिए गए नंबर सेवा में नहीं हैं। बकाएदारों से परिवहन विभाग को 22.68 करोड़ वसूलने हैं। अब विभाग नए कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड के साथ स्थानीय पते की पुष्टि भी कर रहा है, ताकि ऐसी स्थिति न आए।

कॉमर्शियल वाहनों के टैक्स पर विभाग की आय टिकी है। परिवहन विभाग के पास 26 हजार से ज्यादा गुड्स वाहन, इतने ही अन्य छाेटे टैक्सी, मैक्सी वाहन रजिस्टर्ड हैं। विभाग ने टैक्स वसूली की फाइलें टटोलीं तो 20 हजार से ज्यादा बकाएदार सामने आ गए। घरों तक पहुंचने में साढ़े नौ हजार मिल गए, बाकी का अता-पता नहीं है। 29 सौ से ज्यादा बकाएदार गायब हैं। 9636 के खिलाफ 30.19 करोड़ के बकाए का नोटिस जबकि 22.68 करोड़ के बकाएदार 2982 लोगों की आरसी काटी गई है।

 

16807 पुराने मामले, अप्रैल से अगस्त तक बढ़ गए 3266
16807 टैक्स बकाएदार पुराने हैं। एक अप्रैल 25 से 30 अगस्त तक 3266 नए मामले सामने हैं। पुराना बकाया 52.15 करोड़ से बढ़कर 1.14 करोड़ हो गया है। 30 अगस्त तक कुल बकाएदार 20974, बकाया धनराशि 53.62 करोड़ हो गई।

9449 से सवा छह करोड़ की वसूली
अभियान चलाकर अप्रैल से अगस्त 2025 तक विभाग ने 9449 से सवा छह करोड़ की वसूली तो कर ली लेकिन यह कुल बकाया का छठां हिस्सा भी नहीं है। अभी भी 10624 तक पहुंच 47.04 करोड़ बकाया वसूलना चुनौती है।

परिवहन विभाग का 10624 बकाएदारों पर 47 करोड़ रुपये बकाया है। 9636 को नोटिस जारी किया गया है। इनमें 2982 की आरसी काटी गई है। प्रशासन के सहयोग से इनकी तलाश कर बकाया वसूला जाएगा। -बीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन

और पढ़े  उजड़ गए परिवार: हरिद्वार में आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने तोड़ा दम

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love