अयोध्या की रामलीला:- भोलेनाथ बने बिंदू सिंह तो रजा मुराद ने विभीषण की भूमिका निभाई, मिस यूनिवर्स बनीं मां सीता

Spread the love

 

फिल्मी कलाकारों की रामलीला का शनिवार को समापन हो गया। बॉलीवुड के कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से रामकथा को जीवंत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रावण की भूमिका में अभिनेता मनीष शर्मा तो शंकर की भूमिका में अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने दर्शकों का आकर्षण चुराया। वहीं, विभीषण के किरदार में विख्यात अभिनेता राजा मुराद ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

इसके अलावा मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने माता सीता के किरदार को जीवंत करने का प्रयास किया। पहली बार मिस यूनिवर्स ने फ़िल्मी रामलीला में सीता का किरदार निभाया, जो खूब पसंद किया गया।

राम की भूमिका में वेद सागर ने अपने संवाद और अभिनय से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। वहीं रिंकू (मेघनाथ) परवेज (जामवंत) सुनील विकास (नल, नील) (सुखेंन वेद), विकास जोगिंदर (कालनेमी) विनय (कुंभकरण) प्रतिभा (सुलोचना)  अशोक ने अंगद की भूमिका में रामलीला मंचन को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विक्की चौधरी ने हनुमान की भूमिका में दर्शकों को रोमांचित किया।

 

 


Spread the love
और पढ़े  HC ने 710 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love