अयोध्या : कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे – बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, डीएम व आईजी ने भी की पुष्पवर्षा

रामनगरी में गाजे – बाजे के साथ धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जीआईसी के मैदान से कड़ी सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्रा फतेहगंज, सुभाष नगर, बजाजा, चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए गुप्तार घाट के निर्मली कुंड तक जाएगी। निर्मली कुंड में पानी कम होने के कारण मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने पास में ही एक बड़ा गड्ढा खोदवाया है।

निर्मली कुंड के प्लेटफार्म के साथ एक और प्लेटफार्म निर्मित कराया गया है। इन दोनों प्लेटफार्म पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा हो रही है। शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में नाचते- गाते हुए चल रहे हैं।

पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी शोभायात्रा के साथ चल रही है। शोभा यात्रा में रथ पर सवार होकर जनप्रतिनिधियों, भाजपा और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह और नगर आयुक्त संतोष शर्मा भी पुष्प वर्षा कर रहे हैं।

शोभा यात्रा में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सुप्रीत कपूर, अवि आनंद, शोभित कपूर समेत अन्य भाजपा नेता और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी शामिल हैं।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…