उधार की जिंदगी: क्रेडिट कार्ड से 6 माह में 20 करोड़ की खरीदारी, यहाँ 1 साल में बने 28 हजार ग्राहक

मुरादाबाद जिले में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। एक साल में 28 हजार से अधिक लोगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाया है। वहीं छह महीने में क्रेडिट कार्डधारकों ने 20 करोड़ की खरीदारी भी कर डाली। एक साल में क्रेडिट कार्डधारकों की संख्या में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।

जिले में 32 बैंक हैं। इन बैंकों की 348 शाखाएं हैं। केनरा, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक आदि में 45 लाख से अधिक खाते हैं। पिछले दो साल से खाता खुलवाने के साथ उपभोक्ताओं में क्रेडिट कार्ड बनवाने का ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है।

 

एक साल के भीतर जिले के 28 हजार खाताधारकों ने क्रेडिट कार्ड बनवाए हैं, जो पिछले साल साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक हैं। 2022-2023 में 23 हजार लोगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाया था। बैंकों के अनुसार पिछले छह महीने में क्रेडिट कार्ड से जिले के लोगों ने करीब 20 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

 

त्योहारी सीजन में सबसे अधिक खरीदारी

बैंकों के अनुसार क्रेडिट कार्ड के जरिये सबसे ज्यादा लोग त्योहार के सीजन में खरीदारी करते हैं। दिवाली में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वालों की संख्या दोगुनी होने का अनुमान है।

आय के आधार पर बनता है क्रेडिट कार्ड

एलडीएम पंकज शरण ने बताया कि खाता खुलवाने वालों का क्रेडिट कार्ड उनकी आय के हिसाब से बनाया जाता है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के बाद समय से भुगतान नहीं करने पर बैंकों द्वारा अलग-अलग दर से ब्याज लगाया जाता है। अधिकतर क्रेडिट कार्ड 25 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक हैं। वहीं ढाई से पांच लाख रुपये के भी क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन

छोटी चीजों को खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। इस वजह से क्रेडिट कार्ड बनवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है। लोग जरूरत का सामान आसानी से खरीद लेते हैं। – पंकज शरण, लीड बैंक मैनेजर, मुरादाबाद
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…