रामलला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी- भक्ति व उल्लास में डूबी रामनगरी, अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर होगा ध्वजारोहण

Spread the love

व्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उत्सवी माहौल के बीच भक्तिमय उल्लास में रामनगरी अयोध्या डूबी हुई है। हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष गूंज रहा है। नए साल के आगमन के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रतिष्ठा द्वादशी, पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन का सुखद सहयोग बन गया है।

 

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर अंगद टीला में समारोह की शुरुआत कर दी गई है। दूसरे दिन भी रामचरितमानस के संगीतमय पाठ के साथ रामकथा का अमृतमयी प्रवाह श्रद्धालुओं को भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों से रू-ब-रू होने का अवसर दे रहा है। रामलीला मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव में चार चांद लगाएंगे।

 

भव्य पंडाल बनकर तैयार

31 दिसंबर को मुख्य समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भव्य पंडाल बनकर तैयार है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार चौकसी बरती जा रही है। मुख्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षामंत्री रामलला की आरती उतारेंगे। राम जन्मभूमि परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  UP में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी, शिक्षक 10 और छात्र पढ़ रहे केवल 19...
  • Related Posts

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई।…


    Spread the love

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love