रामलला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी- भक्ति व उल्लास में डूबी रामनगरी, अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर होगा ध्वजारोहण

भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उत्सवी माहौल के बीच भक्तिमय उल्लास में रामनगरी अयोध्या डूबी हुई है। हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष गूंज रहा है। नए साल के आगमन के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रतिष्ठा द्वादशी, पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन का सुखद सहयोग बन गया है।

 

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर अंगद टीला में समारोह की शुरुआत कर दी गई है। दूसरे दिन भी रामचरितमानस के संगीतमय पाठ के साथ रामकथा का अमृतमयी प्रवाह श्रद्धालुओं को भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों से रू-ब-रू होने का अवसर दे रहा है। रामलीला मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव में चार चांद लगाएंगे।

 

भव्य पंडाल बनकर तैयार

31 दिसंबर को मुख्य समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भव्य पंडाल बनकर तैयार है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार चौकसी बरती जा रही है। मुख्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षामंत्री रामलला की आरती उतारेंगे। राम जन्मभूमि परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा।

और पढ़े  संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…