अयोध्या- शरद पूर्णिमा पर रामलला को लगा खीर का भोग..

Spread the love

 

रद पूर्णिमा पर राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित अनुष्ठान में हवन, यज्ञ आदि आयोजन हुआ। इससे पहले रामलला को रत्न जड़ित वस्त्र धारण कराए गए। शरद पूर्णिमा पर रामलला को खीर का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद परिसर स्थित यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों ने 11 हजार वेदमंत्रों से आहुतियां डालीं। वेद पारायण भी किया गया। आम दिनों के अपेक्षा रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। रामलला को 56 भोग भी अर्पित किया गया। बताया गया कि उदया तिथि के चलते रामलला का महाभिषेक मंगलवार की सुबह किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि नी आंजनेय सेवा संस्थान की ओर से मां सरयू की भव्य आरती हुई। संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि पूर्णिमा पर्व पर 1100 बत्ती की विशेष आरती की गई। सरयू की आरती व दीपदान से सभी घाट आलोकित हो उठे। शरद पूर्णिमा के चलते रामनगरी के सभी मंदिरों के गर्भगृह में पूजा-अर्चना करते हुए भगवान को खीर का भोग लगाया गया।


Spread the love
और पढ़े  Railway: होली पर 8 और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, आठ गाड़ियों के बढ़ाए गए फेरे
  • Related Posts

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love

    UP- योगी सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को होली का तोहफा, फरवरी का वेतन फरवरी में ही जारी करने के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। शासन ने निर्देश जारी करते हुए फरवरी 2026 का वेतन तथा…


    Spread the love