अयोध्या: संगम स्नान के बाद रामनगरी पहुंचे रामदेव, अविमुक्तेश्वरानंद को नसीहत… सनातन पर दिया ये संदेश

Spread the love

 

योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने एक आश्रम में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। इस दौरान राम जन्मभूमि सहित कई धार्मिक और सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी। प्रयागराज में स्नान करने के बाद वह रानमनगरी पहुंचे हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि अयोध्या हमारा पवित्र तीर्थ है, जिसे विदेशी आक्रांताओं ने अपने अत्याचारों से बहुत नुकसान पहुंचाया। राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। रामत्व, कृष्णत्व, हनुमत्व और शिवत्व की प्रतिष्ठा जब जन-जन में होगी, तभी सनातन का गौरव समाज और जीवन में स्थापित होगा। सनातन हमारे आचरण में उतरे। राम और राम की मर्यादाएं हमारे जीवन का हिस्सा बनें। इसी संकल्प के साथ वह अयोध्या आए हैं।

 

सनातन की रक्षा के लिए एकजुट हों

प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि तीर्थ स्थलों पर किसी भी शंकराचार्य या साधु को विवाद नहीं करना चाहिए। आपसी विवाद से सनातन का अपयश होता है। हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए, बल्कि सनातन की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love