राममंदिर- क्यों मांगी पीएम मोदी ने प्रभु श्रीराम से माफी? न्यायपालिका का जताया आभार

Spread the love

राममंदिर- क्यों मांगी पीएम मोदी ने प्रभु श्रीराम से माफी? न्यायपालिका का जताया आभार

पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा ‘दैवीय आशीर्वाद और दिव्य आत्माओं की वजह से यह कार्य पूरा हुआ है। मैं इन सभी दिव्य चेतनाओं को भी नमन करता हूं। मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, हमारे त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए।’

प्रधानमंत्री बोले- प्रभु राम हमें अवश्य क्षमा करेंगे-
प्रधानमंत्री ने कहा ‘आज वो कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे। लंबे वियोग से आई आपत्ति का अंत हो गया। त्रेता युग में तो वह वियोग केवल 14 वर्षों का था, तब भी इतना असह्य था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई-कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है।’

‘देश की न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया’-
प्रधानमंत्री ने कहा भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं भारत की न्यायपालिका का आभार व्यक्त करूंगा, जिसने न्याय की लाज रखी। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना।’ प्रधानमंत्री ने कहा गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र ही नए इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज की तारीख को याद करेंगे और आज के इस पल की चर्चा करेंगे।’

और पढ़े  नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म: बच्ची को सबसे आखिर में घर छोड़ता था वैन चालक, सूनसान जगह पर करता था हरकत

‘प्रभु राम भारत की आत्मा के कण-कण से जुड़े हैं’-
‘अपने 11 दिनों के व्रत-अनुष्ठान के दौरान मैंने उन स्थानों को चरणस्पर्श करने का प्रयास किया, जहां प्रभु राम के चरण पड़े। मेरा सौभाग्य है कि इसी पुनीत पवित्र भाव के साथ मुझे सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला। प्रभु राम तो भारत की आत्मा के कण-कण से जुड़े हुए हैं। राम भारतवासियों के अंतर्मन में विराजे हुए हैं। हम भारत में कहीं भी किसी की अंतरात्मा को छुएंगे तो इस एकत्व की अनुभूति होगी और यही भाव सब जगह मिलेगा।’


Spread the love
  • Related Posts

    Naukri 2026: UP में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में भर्तियां करने जा रहे हैं। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने…


    Spread the love

    बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *