राजा मर्डर केस: मेरी बेटी को फंसा रही पुलिस, सच सामने आएगा – सोनम के पिता 

Spread the love

 

राजा और सोनम रघुवंशी के मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने ही राजा की हत्या करवाने के लिए हत्यारों को बुलाया था। वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा है कि मेरी बेटी को फंसाया जा रहा है। कल देर रात सोनम ढाबे पर पहुंची वहां से भाई को फोन लगाया। भाई ने पुलिस को बताया। वह खुद बचते बचाते उप्र पहुंची। साफ दिख रहा है कि पुलिस मेरी बेटी को फंसा रही है। मेघालय की सरकार अपनी छवि बचाने के लिए हमारी बेटी को फंसा रही है। अभी जांच होगी तो सब पता चल जाएगा। सोनम 25 साल की उम्र की है, कोई बच्ची नहीं है जो यह सब करे।

शादी के पहले कभी भी इनकार नहीं किया
पिता ने यह भी कहा कि सोनम ने शादी के पहले भी इस प्रस्ताव से इनकार नहीं किया। यदि वह शादी से खुश नहीं होती तो हमें खुद बता देती। साफ दिख रहा है कि हमारी बेटी को फंसाया जा रहा है। वह किस हालत में मिली और कैसे मिली इससे भी पता चलता है कि वह किसी तरह से बचकर पुलिस के पास तक पहुंची है। सोनम के पिता देवी सिंह बोले कि शिलांग पुलिस ने झूठी कहानी रची है। पुलिस खुद मामले में फंसने वाली है इसलिए ऐसा कर रही है। हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी गई है।

सोनम की मां ने कहा राजा के हत्यारों का पता चलना चाहिए
उन्होंने कहा सोनम मिल गई यह खुशी भी है लेकिन बच्चा चला गया, इस बात का दुख है। जितनी खुशी है, उससे कहीं ज्यादा दुख है। देवी सिंह ने कहा कि वहां की पुलिस ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। सोनम किस हालत में ढाबे तक पहुंची, ये हमें नहीं पता। वहां ढाबे वाले से फोन लेकर उसने अपने भाई को फोन किया, तभी हमें इसकी जानकारी मिली। सोनम की मां संगीता ने कहा है कि राजा की हत्या के पीछे कौन है यह पता चलना चाहिए। हमने बेटे जैसे राजा को खो दिया है।

और पढ़े  राज्य के इन तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मान

 

पत्नी निकली मास्टरमाइंड
वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि इस हत्या की साजिश खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। सोनम ने किराए के हत्यारों को बुलाकर पति की जान ली। इस सनसनीखेज मामले में मेघालय के डीजीपी नोंगरांग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीएम कोनराड संगमा ने दी जानकारी, एक आरोपी अब भी फरार
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि सात दिनों के भीतर पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला सोनम ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, अब भी एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

 

 

डीजीपी ने किया खुलासा, पत्नी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण
मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर से आए पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने की थी। यह हत्या उस समय की गई जब वे दोनों हनीमून पर थे। डीजीपी के अनुसार, सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि तीन अन्य हमलावरों को मेघालय पुलिस ने रातभर की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया।

एक आरोपी यूपी से और दो इंदौर से पकड़े गए, जांच जारी
डीजीपी नोंग्रांग ने आगे बताया कि चार में से एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य को इंदौर में दबिश देकर पकड़ा गया। सोनम ने नंदगंज थाना, गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि सोनम ने ही हत्या के लिए इन हमलावरों को पैसे देकर बुलाया था। फिलहाल पुलिस मध्य प्रदेश में अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्त में लेने का दावा किया जा रहा है।

और पढ़े  2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान': ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

    Spread the love

    Spread the loveचीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की…


    Spread the love