राजा रघुवंशी: गाजीपुर में किया सोनम रघुवंशी ने आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई..

 

इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने ही की। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’

 

नोंग्रांग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें पैसे देकर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।’ हालांकि, एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश ने बताया कि सोनम रघुवंशी (उम्र करीब 24 साल) वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली। उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

पुलिस का पूरा बयान पढ़िए…
गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी और इंदौर से दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। डीजीपी ने बताया कि एसआईटी के अधिकारी रघुवंशी की पत्नी और बाकी लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

और पढ़े  मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है… बहुत बढ़िया।’

  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…