बरस रही आसमान से आग: कश्मीर से मध्य प्रदेश तक इन 8 राज्यों के कई हिस्से लू की चपेट में, 12 जून तक के लिए अलर्ट

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के आठ राज्य भीषण लू की चपेट में हैं। आसमान से बरसती आग में दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत उबल रहा है। दिन में प्रचंड धूप के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। उमस ने तपिश की चुभन और बढ़ा  दी है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन तपिश 51-52 डिग्री जैसी महसूस की गई। मौसम विभाग ने 12 जून तक के लिए भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उमस के साथ पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। राजस्थान के कई हिस्सों में पहले ही तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर 12 जून तक, राजस्थान के कई स्थानों, पंजाब में और चंडीगढ़ में 13 जून तक लू चलने की संभावना है। हालत यह है कि सुबह की शुरुआत ही करीब 30 डिग्री तापमान से हो रही है। दिल्ली में सोमवार सुबह तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दोपहर होते-होते यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हीट इंडेक्स 51 से 52 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, इसलिए ज्यादा गर्मी महसूस की गई। अगले चार दिन तक सतही हवाएं भी चलने की संभावना है। धूल भरी आंधी के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 219 पर पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।

और पढ़े  तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

 

पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में रात में भी राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात के समय भी भीषण गर्मी महसूस की जाएगी। पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में भीषण गर्मी के साथ ही उमस महसूस की जाएगी। बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस रहेगी, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी मौसम गर्म और उमस वाला बना रहेगा।

 

 

सिक्किम : सैन्यकर्मी का शव मिला, 5 की तलाश
उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले के चातेन में 1 जून को सैन्य शिविर पर हुए भूस्खलन के बाद से लापता छह में से एक व्यक्ति का शव मिल गया है। इसकी पहचान सैन्यकर्मी सैनुद्दीन पीके के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लापता पांच लोगों की तलाश की जा रही है। भूस्खलन में तीन सैन्यसकर्मियों की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग घायल हुए थे।

कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और एनसीआर के लगभग 16 जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, बुंदेलखंड और आगरा मंडल के 11 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को प्रदेश के 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।यह है हीट इंडेक्स
हीट इंडेक्स हवा के तापमान और आर्द्रता को मिलाकर मापता है कि बाहर कितनी गर्मी महसूस होती है। यह एक ऐसा सूचकांक है जो मानव शरीर द्वारा अनुभव किए जाने वाले वास्तविक तापमान का अनुमान लगाता है।

और पढ़े  कनाडा के गुरुद्वारे में चाकूबाजी- सुबह की अरदास के दौरान मचा हंगामा, दो लोग घायल..

Spread the love
  • Related Posts

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

    Spread the love

    Spread the loveचीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की…


    Spread the love