बारिश का कहर: रुद्रप्रयाग- चमोली-टिहरी में बादल फटने से मची तबाही, देवाल में 1 शव बरामद, दो की मौत, कई है लापता

Spread the love

 

त्तराखंड में फिर बारिश का कहर बरपा है। बादल फटने से राज्य के तीन जिलों में भारी तबाही की तस्वीर सामने आई है। एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोग लापता है। कुछ घायल हैं। लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

गंगा घाटों को खाली कराया गया

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और चमोली में बादल फटने की घटना के कारण गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते ऋषिकेश और हरिद्वार के गंगा घाटों के किनारे रहने वाले लोगों को जल पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। सभी गंगा घाटों को खाली करा दिया गया है।

चमोली में महिला ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म

चमोली में एक गर्भवती ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नारायणबगड़ ब्लॉक के अंतर्गत सिलोडी गांव की कविता देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया। सड़कें बंद होने से अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी। इतने में महिला को प्रसव पीड़ा हो गई। जच्चा बच्चा स्वस्थ है। देर बाद डंडी कंडी में महिला को नजदीकीअस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण बगड़ पहुंचाया गया

बरसाती गदेरे के उफान पर, आवाजाही हुई मुश्किल

चमोली जनपद के दशौली विकासखंड के कोंज पोथनी गांव के समीप बरसाती गदेरे के उफान पर आने से पैदल पुल बह गया है। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण उफनते गदेरे से ही आवाजाही कर रहे हैं। गांव के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर छिटककर गांव के ऊपर गोशाला तक आ गया है, जिससे गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है।

चमोली में एक शव बरामद, रुद्रप्रयाग में भी एक महिला की मौत

चमोली जिले के कर्णप्रयाग देवाल के मोपाटा में मलबे में दबे शव को निकाला गया। रुद्रप्रायग जिले में भी बादल फटने से एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।

और पढ़े  ऋषिकेश- पुलिस मुठभेड़, चेकिंग के दौरान भागा हरियाणा का युवक, जंगल में घुसकर चलाई गोली, पुलिस ने पकड़ा

छेनागाड़ डुगर और जौला बड़ेथ गांव में कई लोग लापता

रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ डुगर और जौला बड़ेथ गांव में कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। वहीं किमाणा में खेती की भूमि एवं सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर व मलबा में दब गए। अरखुण्ड में मछली तालाब एवं मुर्गी फार्म बह गया।

मकान क्षतिग्रस्त वाहन बहा

रुद्रप्रयाग जिले के स्यूर में एक मकान क्षतिग्रस्त होने एवं वाहन बहने की सूचना है। यहां बड़ेथ, बगडधार, तालजामनी गांव के दोनों ओर गदेरे में पानी और मलबा आया है।


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love