नैनीताल अग्निकांड:- ओल्ड लंदन हाउस अग्निकांड में लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान, ऐसे लगी थी आग

Spread the love

 

नैनीताल शहर के मल्लीताल में बुधवार रात लगी आग में ओल्ड लंदन हाउस की पहली मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत के साथ ही पांच भवन स्वामियों व किरायेदारों को 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बृहस्पवितार रात फिर बिल्डिंग में आग सुलग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।

बुधवार को मल्लीताल मोहन को चौराहे पर स्थित ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने से शांता बिष्ट (82) की जलकर मौत हो गई जबकि उनके बेटे निखिल को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था। लगभग पौने दस बजे लगी आग पर दमकल, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने जन सहयोग से रात ढाई बजे काबू पाया।

बृहस्पतिवार को एसडीएम नवाजिश खलिक के साथ राजस्व कर्मियों व दमकल विभाग अधिकारियों ने भवन का मौका मुआयना किया। इस भवन की पहली मंजिल पूरी तरह जल गई। राजस्व की टीम लगभग 50 लाख के नुकसान का आकलन किया है। हालांकि भवन व दुकान स्वामियों ने एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। वहीं, देर रात भवन की छत से जुड़ी लकड़ियां फिर सुलग उठीं। पास के रेस्टोरेंट संचालकों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल टीम ने भवन की छत पर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पा लिया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बलिदानी अमित अंथवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love